भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन मीरा-भायंदर १० हजार छात्रों को नि:शुल्क जम्बो नोट बुक वितरण का विराट आयोजन
शताब्दी गौरव
भायंदर। भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन (रजि.) अपनी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी लगभग १० हजार छात्रों को शैक्षणिक सहायता करने में सफल रहा। फाउंडेशन की ओर से भायंदर में नोट बुक वितरण के एक विशाल आयोजन में कई वरिष्ठ समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुडे प्रमुख लोग एवं धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के ट्रस्टीगण भी उपस्थित रहे। भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश लोढ़ा ने १० हजार छात्रों की शैक्षणिक सेवा के इस सफलतम आयोजन के लिए फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, दानदाताओं एवं सहयोगियों का आभार जताया हैं। २५ मई २०२५ रविवार को राजस्थान हॉल, भायंदर में हुए इस भव्य समारोह मे नोट बुक के मुख्य लाभाथी श्रीमती कान्तादेवी सुभाषजी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट थे। विशेष सहयोगी मे श्रीमती सज्जनबेन फुटरमलजी जैन, श्रीमती बसंतदेवी स्व. जीतमलजी कोठारी थे। भायंदर में आयोजित मुख्य समारोह के अलावा छात्रों की सुविधा के लिए एक अन्य नोटबुक वितरण समारोह राई (उत्तन) में भी आयोजित किया गया।
समाज सेवा, शैक्षणिक विकास, जीवदया, परोपकार एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा को समर्पित भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय हैं एवं हर वर्ष बडे पैमाने पर जनसेवा एवं जीवदया तथा छात्रों के सहयोग के आयोजनकर्ता रहा हैं। इस बार भी पूरे वर्षभर विभिन्न आयोजनों के साथ छात्रों को निशुल्क नोट बुक वितरण के इस आयोजन में लगभग १० हजार लाभार्थी छात्रों तक पहुंचकर भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन ने एक नया किर्तीमान कायम किया हैं। संस्था के हर आयोजन को सफल बनाने में राकेश लोढा, मुकेश मेहता एवं किरण मेहता की अगुवाई में फाउंडेशन के सभी सदस्यों का सहयोग सदा मिलता रहा हैं। प्रत्येक छात्र को आधा दर्जन जम्बो नोट बुक प्रदान की गई। राकेश लोढा ने बताया कि इसके अलावा भी वर्ष भर के दौरान छात्रों को शैक्षणिक सहयोग किया जाता हैं।

मुख्य लाभार्थी : श्रीमती कान्तादेवी सुभाषजी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट
विशेष लाभार्थी – श्रीमती सज्जनबेन फुटरमलजी जैन
नोटबुक वितरण में सहयोगी परिवारों का आभार

अतिथियों व आगंतुकों का अभिनंदन
भोला भैरव भक्ती फाउंडेशन (रजि.) द्वारा लाभार्थियों का तिलक, माला, श्रीफल, साफा, नवकार मंत्र से आच्छादित सम्मान पत्र द्वारा अभिनंदन किया गया।





































































